Dhanbad News: राशन एटीएम से अब पैसे की तरह निकलेगा अनाज
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, रौशन कुमार सिन्हा। धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बहुत जल्द राशन एटीएम लगेगी। राशन एटीएम से पैसे की तरह गेहूं और चावल निकलेगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में जल्द राशन एटीएम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए डीसी कार्यालय के पीछे जगह का चयन किया गया है। राशन एटीएम लगने से पीडीएस दुकानदारों की मनमानी खत्म होगी। वहीं सही वजन से कार्डधारक को राशन मिलेगा, जिससे आमलोगों को हर बार की किचकिच से राहत मिलेगी। वर्तमान में वजन से कम राशन देने की शिकायतें आ रही हैं। इसपर विभागीय अधिकारी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे पीडीएस दुकानदारों की मनमानी बढ़ी हुई है। मशीन ऑटोमेटिक, दिनभर खुली रहेगी: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार राशन एटीएम पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगी। यह दिनभर खुली रहेगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.