धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। बाघमारा प्रखंड के सोनारडीह स्थित बिलबेड़ा बढ़ई टोला में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ गिरजानंद किस्कू के नेतृत्व में जेसीबी से सड़क किनारे बने कई पक्के मकानों के आगे बढ़े हिस्से, चबूतरे और दीवारें तोड़ी गई। प्रशासन के अनुसार रामराज मंदिर चिटाही धाम जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण में अतिक्रमण बाधा बन रहा था। पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। सीओ ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण जनहित में है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। कुछ लोगों ने मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...