Dhanbad News: रामकृष्ण-विवेकानंद की भावधारा का संदेश आत्म साक्षात्कार
धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को प्रभातफेरी, विशेष पूजा, भोग-प्रसाद वितरण और धर्मसभा सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। स्थापना दिवस का शुभारंभ रविवार को प्रभातफेरी से हुआ। कोयला नगर में निकली प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने रामकृष्ण संकीर्तन, जयघोष और स्वदेश-मंत्र का पाठ करते हुए भक्तिमय माहौल में नगर-भ्रमण किया। इस अवसर पर स्वामी भावेशानंद जी एवं स्वामी प्रपत्यानंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद विशेष पूजा का आयोजन हुआ, जिसकी जिम्मेदारी स्वामी सुखमयानंद जी ने निभाई। पूजा के उपरांत पुष्पांजलि, आरती और होम संपन्न हुआ। सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.