Dhanbad News: रामकनाली कोलियरी में धूमधाम से मनेगी मां काली पूजा
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: एएआरसी रामकनाली कोलियरी में श्रीश्री मां काली पूजा अनुष्ठान-2026 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को खान प्रबंधक राम नरेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां काली पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में संरक्षण मंडल के सदस्य राजेंद्र प्रसाद राजा, राजेश मंडल, गोवर्द्धन महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार पासी, भागीरथ महतो, ललन प्रसाद यादव, लेखराज बेलदार, लालू देशवाली, अमित दुबे, विवेक दुबे, हरेंद्र राम, चंद्रमोहन शर्मा, अमृत महतो, पिंटू विश्वकर्मा, संजय कुमार, राजबल्लभ कुमार और संजय महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे। पुजारी निर्मल चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए परंपरागत पूजा के सफल आयोजन की कामना की। यह भी पढ़ें- Madhepura News: काली पूजा को लेकर आयोजन समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.