Dhanbad News: रानी रोड भूदा में वृंदावन रूपी पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। रानी रोड भूदा में इस वर्ष श्रद्धालुओं को वृंदावन की झलक देखने को मिलेगी। श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति रानी रोड भूदा की ओर से इस बार वृंदावन थीम पर आकर्षक पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा वृंदावन के स्वरूप के बीच विराजेंगी। पंडाल की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। समिति के प्रवक्ता मंटू कुमार चौहान ने बताया कि इस बार पंडाल निर्माण में कपड़े का इस्तेमाल बेहद कम किया जा रहा है। बांस के ढांचे पर फोम, जूट और एल्युमीनियम की कारीगरी से वृंदावन का स्वरूप तैयार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के नदिया के राजपांडा की देखरेख में करीब 12 कारीगर पंडाल निर्माण में जुटे हैं। कारीगर पंडाल को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.