Dhanbad News: रानीबाजार दुर्गा पूजा समिति ने किया खूंटा पूजन, पंडाल निर्माण शुरू
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: कतरास। श्री रानीबाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को डीएवी पूजा ग्राउंड में खूंटा पूजन कर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष बाबू रवानी व सचिव अभय सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक 'मयूर पैलेस' का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल पश्चिम बंगाल से आए कुशल कारीगर तैयार कर रहे हैं। पूजा मेले में आकर्षक झूले, लाइट सज्जा, मीना बाजार व विभिन्न फूड कॉर्नर मुख्य आकर्षण होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। खूंटा पूजन में सह-सचिव हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष छोटू पासवान, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य, राजू सिंह, सुनील सिंह, मंटू राम, मुन्ना जहां, रणजीत गंभीर, रामदास सिंह, राजेश माकन, विनय केशरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.