धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: राधानगर पहाड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को पूजा समिति की ओर से डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन चंद्रवंशी समाज के जिलाध्यक्ष बिनोद रवानी ने किया। प्रतियोगिता में महिलाओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, बिनोद रवानी और सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी को पूर्व पंसस चंदना कुमारी रवानी एवं पूजा समिति के संरक्षक सह भाजपा नेता शेखर सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सरिता देवी ने समिति के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छोटी दुर्गा पूजा समिति ने डांडिया सहित अन्य क...