Dhanbad News: रात 12 बजे जलापूर्ति किए जाने से लोग परेशान
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकरण (माडा) की ओर से कतरास मोड़, शिमला बहाल रोड में रात 12 बजे जलापूर्ति किया जा रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से रात 12 से 3 बजे तक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे सैकड़ों परिवारों की नींद और सेहत पर असर पड़ रहा है। प्रमुख मांगें प्रेशर के नाम पर रात का स्लॉट देना बंद करने, जलापूर्ति का समय बदलकर सुबह 5 से 9 बजे या शाम 5 से 9 बजे करने आदि शामिल है। लोगों ने चेतावनी दी है कि एक महीने के भीतर मांग नहीं मानी गई तो झमाडा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अभियान में मुख्य रूप से प्रवीण झा, अरविंद सिंह, इमरान अंसारी, महताब आलम, नरेंद्र सिंह, अखलाक अहमद, रोहन तिवारी, प्रकाश रजक, दीपक वर्मा, सुनील चौबे, रंजन सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.