Dhanbad News: रातभर किशोरी को कराया नशा, सुबह अस्पताल में छोड़ा
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: कतरास की एक 17 साल की लड़की सरायढेला में रहनेवाले एक लड़के के साथ रातभर घूमी। दोनों ने साथ में शराब भी पी। नशे में धुत्त होने के बाद सुबह करीब चार बजे लड़के ने किशोरी को एसएनएमएमसीएच परिसर के ओपीडी के अमृत फार्मेसी में अचेत हालत में छोड़ दिया। सुबह अस्पताल में सफाई वालों ने उसे बेहोश देखा तो अस्पताल में उसका इलाज किया गया। इधर, आरोपी लड़के को पुलिस थाना ले आई। किशोरी के होश में आने के बाद उसकी मां को सूचना दी गई। कतरास से मां धनबाद पहुंची। मामले की जानकारी सरायढेला थाना की पुलिस के साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी दी गई। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी की काउंसिलिंग की। बार-बार कहने के बाद भी किशोरी मेडिकल जांच को तैयार नहीं हुई। आशंका है कि उसके साथ लड़के ने गलत भी किया है। हालांकि बिना जांच के इसकी पुष्टि नहीं हो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.