धनबाद, अक्टूबर 30 -- पीडीएस दुकानदारों का सम्मान Dhanbad News: राज्य स्थापना दिवस पर खाद्य आपूर्ति विभाग जिले के उत्कृष्ट जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को सम्मानित करने जा रहा है। इसके लिए रांची में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है और योग्य दुकानदारों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे चुने जाएंगे सर्वश्रेष्ठ दुकानदार

चयन के लिए तय मानक विभाग ने सम्मान के लिए तीन प्रमुख मापदंड तय किए हैं। पहला, दुकानदार ने आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया हो। दूसरा, उसके खिलाफ विभाग की ओर से कभी शोकॉज नोटिस जारी नहीं हुआ हो और न ही कोई विभागीय कार्रवाई हुई हो। तीसरा, वह नियमित रूप से उपभोक्ताओं को बेहतर तरीके से राशन वितरण कर रहा हो। इन मानकों पर खरा उतरने वाले दुकानदार...