धनबाद, नवम्बर 21 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को झरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कोयला खनन के कारण एक से अधिक बार विस्थापित हुए लोगों के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 14 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़ाकांटा), 22 (मध्य विद्यालय इंडस्ट्री कोलियरी पूर्व भाग) और 41 (प्राथमिक विद्यालय विक्ट्री कोलियरी) के विस्थापित मतदाताओं की स्थिति तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि इन क्षेत्रों में कई ऐसे नागरिक रह रहे हैं, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। सत्यापन कार्य पर कहा कि कई पात्र लोगों के पास आवश्यक दस्तावेज होने के बावजूद डोर-टू-डोर वेर...