Dhanbad News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिवम अव्वल, पायल तीसरे पर
धनबाद, नवम्बर 19 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। रांची में बुधवार को आयोजित राज्यस्तरीय स्किल प्रतियोगिता में धनबाद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। आटोमोटिव ट्रेड में शिवम कुमार ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। वे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, धनबाद के छात्र हैं। वहीं ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, निरसा की छात्रा पायल कुमारी को तीसरा स्थान मिला है। धनबाद के स्कूली छात्र-छात्राओं ने नौ ट्रेड की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें रेखा कुमारी, पायल मंडल, सुजैन सिद्दिक, शिवम कुमार, सूरज सिंह चौधरी, अनिकेत कुमार, हर्षिता गुप्ता, अनन्या कुंभकार व मुसरत जहां शामिल हैं। रांची में विजेता बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.