धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: कतरास बाजार निवासी समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री राजेश स्वर्णकार ने गुरूवार को डुमरी विधायक डॉ जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा। मौके पर जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक रावानी, जिला महासचिव सलाहुद्दीन अंसारी समेत बाघमारा क्षेत्र के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। राजेश स्वर्णकार लंबे समय से कतरास में सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जेएलकेएम नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...