Dhanbad News: राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि शनिवार को पूजा टॉकीज के समीप स्थित शहीद राजू यादव चौक पर मनाई गई। स्मारक समिति एवं राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आबो देवी और मंच संचालन राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजू यादव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उनकी पत्नी आबो देवी, पुत्र अवधेश कुमार, राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री संजय कुमार व सुमेश कुमार समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की रक्षा और समानता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।आबो देवी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.