धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैंसर की पहचान, कारण तथा उपचार विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता असर्फी कैंसर संस्थान के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बिप्लब मिश्रा थे। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को बताया कि प्रथम चरण में कैंसर का पता चलने पर ठीक होने की संभावना 80 से 90 प्रतिशत तक होती है। उन्होंने महिलाओं को मैमोग्राफी के जरिए स्तन गांठ की पहचान करने और 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर की नियमित जांच कराने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का भी सुझाव दिया। महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक डॉ. आरएन. चौबे ने इस आयोजन की सराहना की। संचालन डॉ. सिम्पल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरविंदर कौर ने किया। कार्यक्...