धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: राजगंज के राजाबांस पहाड़ स्थित बिनोद धाम में लंबे इंतजार के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बिनोद धाम के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सांसद ने करीब 14 लाख 99 हजार रुपये की लागत से चारदीवारी और 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की आधारशिला रखी। मौके पर शंकर किशोर महतो, गिरिधारी महतो, रिंकू महतो, दिनेश गोप, राकेश महतो, हीरालाल महतो, महरू राय, टिंकू शर्मा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पेज की लीड : बिनोद बिहारी महतो को जयंती पर बेरमो वासियों ने किया नमन यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Bokaro News: सदमा खुर्द ओवरब्रिज का नाम बिनोद बाबू के नाम रखा...