Dhanbad News: राजातालाब पर डीएसपी का औचक निरीक्षण
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: झरिया राजातालाब परिसर में शनिवार की रात सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। पुलिस की टीम को अचानक सामने देखते ही तालाब किनारे अंधेरे में बैठे कई संदिग्ध युवक, प्रेमी युगल और शराब पी रहे शराबी मौके से भागने लगे। डीएसपी ने वहां मौजूद कई लोगों को रोककर सघन पूछताछ की और देर रात सार्वजनिक स्थान पर बैठने का कारण पूछा। उन्होंने हुड़दंग मचा रहे युवकों को कड़ी डांट-फटकार लगाई और चेतावनी दी कि दोबारा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने या हुड़दंग मचाने पर जेल भेजा जाएगा। विदित हो कि स्थानीय निवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि राजातालाब की सीढ़ियों पर देर शाम के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो शराब पीकर आपस में मारपीट और स्थानीय लोगों से गाली-ग्लौज करते हैं। इन्हीं शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.