धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज जोन-01 की ओर से रविवार को हीरापुर (तोपचांची) और बेहराकुदर (बरोरा) में सम्मान समारोह हुआ। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता जोन-01 अध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ निपु सिंह ने की। हीरापुर में सीएमए परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज का नाम रोशन करने वाले भानु प्रसाद सिंह के पौत्र व प्रभाष सिंह के पुत्र शशांक सिंह तथा बेहराकुदर में एसबीआई में पीओ पद पर चयनित राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्री नेहा सिंह को सम्मानित किया गया। हीरापुर में मुखिया प्रसिद्ध सिंह ने समाज के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर शेखर सिंह, विनय सिंह, बिंदु सिंह, गोपाल सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, राम बालक सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, काली सिंह, कामता प्रसाद सिंह, गंगा नारायण सिंह, प्रभाष सिंह, कन्हैया सिंह, ब...