धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। केंदुआडीह राजपूत बस्ती में भू-धंसान  की भराई बुधवार को बीसीसीएल प्रबंधन ने शुरू करा दी। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे लाल बहादुर सिंह के बागान में गोफ बन गया था। शुरुआत में गोफ करीब चार फीट गोलाई का था, जो 48 घंटे के भीतर ही बढ़कर लगभग चार मीटर के दायरे में पहुंच गया। गोफ का दायरा बढ़ने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। रैयतों ने पुनर्वास की मांग को लेकर गोफ भराई कार्य का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। बाद में केंदुआडीह कोलियरी प्रबंधन और रैयतों के बीच सहमति बनने के बाद बुधवार को भराई का काम शुरू कराया गया। परियोजना पदाधिकारी (पीओ) एन राय पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे।पीओ ने कहा कि बस्ती खतरे के दायरे में है। बागान में बने गोफ की गहराई करीब 10-12 फीट है, जिसे पूरी तरह भर दिया ज...