Dhanbad News: राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करनेवाला मोनू अंसारी गिरफ्तार
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में आरपीएफ ने 19 वर्षीय मोनू अंसारी को गिरफ्तार किया है। मोनू केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा स्थित हाजरा बस्ती का रहने वाला है। 15 सितंबर को धोखरा हॉल्ट के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिससे तीन कोचों के 10 बर्थ के पास की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। आरपीएफ के अनुसार 15 सितंबर को रात करीब 7:57 बजे ट्रेन संख्या 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस धोखरा हॉल्ट से गुजर रही थी। इसी दौरान पथराव हुआ था। घटना में बी-11 कोच के बर्थ 52 से 54, ए-2 के बर्थ 1 से 4 और ए-6 के बर्थ 43 से 46 के खिड़की के शीशे टूट गए थे। एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई रामजी शर्मा की शिकायत पर आरपीएफ पोस्ट धनबाद में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.