Dhanbad News: राजगंज में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण, तीन पर केस दर्ज
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने राजगंज थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आसनबनी गांव निवासी लालधारी दास और उसके दो पुत्रों धरम कुमार दास और प्रेम कुमार दास को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान धरम कुमार दास उनकी बेटी को गलत नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों के अनुसार दोनों तारापीठ पहुंचे और वहां शादी कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजगंज पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपहरण सहित सामूहिक रूप से अपराध में शामिल होने के आरोप में पिता लालधारी दास और बड़े बेटे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.