धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: राजगंज। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजगंज प्रखंड के दलदली मौजा में वन विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान गुरुवार को शुरू किया गया। इसमें एसीएफ अजय कुमार मंजुल, मुखिया ललिता देवी, पंसस करमचंद सोरेन, दलदली स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या चौरसिया, प्रभारी वनपाल गोविंद मिस्त्री के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुए। इस संबंध में एसीएफ एके मंजुल ने बताया कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा दलदली मौजा के वन विभाग की 30 हेक्टेयर भूमि पर 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन लगभग 3 हजार पौधे लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...