धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पहली घटना धारकिरो गांव स्थित काली मंदिर की है। यहां चोरों ने मंदिर से लगभग सवा किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी गए आभूषणों में माता के गले की सीता हार, कंगन, मटिया और छोटा मुकुट आदि शामिल हैं। घटना शनिवार की है। पुजारी मुन्ना तिवारी ने बताया कि सुबह पूजा-अर्चना कर वे घर चले गए थे। दिनभर भक्तों ने पूजा की। शाम में जब वे आरती करने पहुंचे तो देखा कि माता के चांदी के आभूषण गायब हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: समाहरणालय से चंद कदम दूर दुर्गा मंदिर में नकाबपोश ने की लाखों की चोरी सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दूसरी घटना रविवार को राजगंज...