Dhanbad News: राजगंज में नाली व पीसीसी सड़क का काम अधूरा, आधा दर्जन परिवार मुश्किल में, घरों में घुसा पानी
धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज के बगदाहा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह हरि मंदिर से मैराकुल्ही तक डीएमएफटी मद से बन रही नाली और पीसीसी सड़क का काम अधूरा रहने के कारण आधा दर्जन परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश का पानी निकासी न होने से हरिजन टोला के एक तालाब में भर रहा है, जिससे घरों में पानी घुसने लगा है।
प्रभावित परिवारों की स्थिति घरों तक पहुंचा पानी, दीवारों में सीपेज बारिश और सड़क का बहता पानी हरिजन टोला स्थित तालाब में प्रवेश कर रहा है। तालाब में जलजमाव अत्यधिक होने के कारण बगल में रह रहे लोगों के घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच जा रहा है। साथ ही घरों की दीवारों में सीपेज के साथ पानी रिस रहा है। प्रभावित ग्रामीणों में जितेंद्र दास, रूपलाल दास, दीपक दास, कालो दास, भागीरथ दास, विक्रम दास और बुदली देवी शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.