धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: राजगंज। राजगंज बाजार में शुक्रवार अहले सुबह एक सब्जी दुकान पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिर गया। इससे दुकान में आग लग गई। दुकानदार पवन पंडित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सभी के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना सुबह की है और उस समय बाजार में भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। दुकान का छप्पर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : ऊपर खतरे का सामान, नीचे चाय-पान की दुकान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...