धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पूर्व पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-एक-खाक किए गए। हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास से उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले धनबाद कोर्ट परिसर पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां से पार्थिव शरीर वासेपुर के शमशेर नगर की कब्रिस्तान पहुंचा। मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर की राजकीय सम्मान के साथ मिट्टी-मंजिल की गई। मौके पर राजनीतिक दलों के नेता, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के मजदूर नेता समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व, डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार की सुबह हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पूर...