Dhanbad News: राजकमल की दो छात्रा कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट बनी
धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: धनबाद। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित परीक्षा में राजकमल की दो पूर्ववर्ती छात्राएं श्रुति शर्मा एवं पारुल जोशी कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स बनीं। यह जानकारी प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम कभी विफल नहीं जाता है, उसका परिणाम एक न एक दिन मनुष्य को अवश्य प्राप्त होता है। विद्यालय संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्य एवं अधिकारी, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्य लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन ,पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने छात्राओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.