Dhanbad News: रागिनी सिंह ने रास्ता बहाल कराने की मांग की
धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: भूलन बरारी में लोदना एरिया प्रबंधन द्वारा मुख्य सड़क पर ओबी डंप कर आवागमन बाधित करने की सूचना पर विधायक रागिनी सिंह सोमवार को मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर समस्याएं सुनीं और सड़क बंद होने से दैनिक जीवन में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। विधायक ने घटनास्थल से ही बीसीसीएल प्रबंधन और धनबाद उपायुक्त से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जनहित को देखते हुए बंद सड़क को अविलंब बहाल करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.