Dhanbad News: रागिनी सिंह ने कोयरी बांध में लगवाया नया ट्रांसफॉर्मर
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के कोयरी बांध स्थित बाल्मीकि मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। शुक्रवार को विधायक ने स्वयं बटन दबाकर विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया, जिससे पूरे मोहल्ले में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। झरिया की जनता उनका परिवार है और उनके सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़ी हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से जारी बिजली संकट दूर होने से पूरे मोहल्ले ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.