Dhanbad News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता
धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में मंगलवार को बीएड विभाग की ओर से रक्षाबंधन को लेकर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण-अनुकूल एवं आकर्षक राखियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। छात्राओं ने भाग लेते हुए अपनी कला एवं सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सृजनात्मक सोच तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.