धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा करनेवाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी से पांडरपाला तक प्रशासन की टीम ने खटालों और झोपड़ियों की मापी की। अवैध निर्माणों को चिह्नित कर उन पर नंबर लगाए गए। अब इनके खिलाफ नोटिस जारी कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में भूली थाना की पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने पूरे इलाके में जमीन की पैमाइश की और अतिक्रमण के दायरे में आने वाले हर निर्माण को सूचीबद्ध किया। अधिकारियों ने बताया कि पहले कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, फिर संबंधित लोगों को नोटिस देकर तय समय में अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। समय पूरा होने पर नियमानुसार कार्...