Dhanbad News: रसोइया संघ ने डीएसई के आदेश का किया विरोध
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक रविवार को गोल्फ ग्राउंड में जिला अध्यक्ष एम प्रसाद की मौजूदगी में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आईं रसोइया संयोजिकाओं और संघ पदाधिकारियों ने विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में डीएसई के 21 जुलाई को जारी आदेश पर कड़ा विरोध जताया गया। संघ का आरोप है कि आदेश में रसोइया संयोजिकाओं पर खाद्यान्न की चोरी जैसे आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। वक्ताओं ने कहा कि रसोइया केवल विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री से ही भोजन तैयार करती हैं। यदि मिड-डे मील संचालन में कोई कमी है तो उसकी जिम्मेदारी का निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। संघ ने डीसी और डीएसई से विवादित आदेश को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.