Dhanbad News: रथ यात्रा को लेकर बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर जारी
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। रथ यात्रा को लेकर बिजली विभाग ने बुधवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष ड्यूटी चार्ट जारी किया गया है। यह व्यवस्था रथ यात्रा के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लागू रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता की ओर से जारी आदेश के अनुसार सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता, लाइनमैन और मानव दिवस कर्मियों की टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्हें बिजली आपूर्ति की निगरानी और किसी तकनीकी खराबी का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अधिकारियों को एक-दूसरे के संपर्क में रहने और किसी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए गए हैं। नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 8986688377 जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.