Dhanbad News: रंगदारी मांगने में फहीम के पुत्र इकबाल को मिली जमानत
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान ने शनिवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी परमानंद उपाध्याय की अदालत में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद अदालत ने उसे जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया। इस मामले के अन्य आरोपी पहले से ही जमानत पर थे। इकबाल खान की लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण इस मुकदमे में आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। शनिवार को अदालत में मुकदमे की तारीख निर्धारित थी, जिसमें अन्य आरोपी भी उपस्थित हुए। इकबाल के आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपों का गठन भी कर दिया। इकबाल के अधिवक्ता शहबाज सलाम ने बताया कि वासेपुर नवी नगर निवासी पीड़िता सूफिया परवीन ने बैंक मोड़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि 31 मार्च 2023 को सभी आरोपी पीड़िता के घर में घुस आए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.