Dhanbad News: यूनियन क्लब में यूसी वेलनेस सेंटर का उद्घाटन
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। यूनियन क्लब ने अपने सदस्यों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक यूसी वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष एवं धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने केंद्र का उद्घाटन किया। वेलनेस सेंटर में सदस्यों के लिए जकूज़ी, सॉना और आधुनिक स्नानागार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एसएसपी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली आज की आवश्यकता है और यह केंद्र सदस्यों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। मौके पर अमितेश कुमार सहाय, विजय कुमार अग्रवाल, अजीत गुटगुटिया, अमन कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह और राजेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: यूनियन क्लब की वार्षिक आमसभा में विकास कार्यों पर लगी मुहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.