Dhanbad News: यूनियन क्लब की वार्षिक आमसभा में विकास कार्यों पर लगी मुहर
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। यूनियन क्लब की वार्षिक आमसभा रविवार को क्लब के अध्यक्ष एवं धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने क्लब की उपलब्धियों, अनुशासन और सदस्य हित में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए भविष्य में भी सामूहिक प्रयास से क्लब के विकास का आह्वान किया। सचिव विजय कुमार अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने अंकेक्षित वित्तीय प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का ब्योरा रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में अमितेश कुमार सहाय, अजीत गुटगुटिया, अमन कुमार सिंह और सरोज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.