Dhanbad News: युवाओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर बुधवार को सामाजिक संस्था 'यूथ कॉन्सेप्ट' और स्थानीय मुस्लिम युवाओं के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। नीचे कुल्ही स्थित स्टार प्रिंटिंग प्रेस में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने 53 यूनिट रक्तदान किया। 11 नवयुवकों ने पहली बार रक्तदान किया था। शिविर श्रीनिवास ब्लड बैंक (पाटलिपुत्र अस्पताल) के तकनीकी सहयोग से लगाया गया। मौके पर डॉ पीके सिन्हा, राजीव राय, संतोष शर्मा, अखलाक अहमद, मो इकबाल, डॉ असफर आलम, सौरभ सिंह, निखिल सिंह, डॉ सबा आलम, इकबाल खान, शब्बीर खान, प्रीतम शर्मा, अशफाक हुसैन और चांद खान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर 60 लोगों ने किया रक्तदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.