Dhanbad News: युवाओं को जागरूक करने के लिए बैठक
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: युवक-युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कर्मचारी मैदान में गुरुवार को महिला समिति संगठन की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य गुलाम कुरैशी मौजूद थे। महिलाओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं स्कूल एवं कॉलेज जाने के बहाने मैथन डैम सहित आसपास के क्षेत्र में पहुंचते हैं। इससे यहां का माहौल प्रभावित हो रहा है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की ताकि युवाओं को गलत संगत और अनुचित गतिविधियों से दूर रखा जा सके। मैथन ओपी प्रभारी से मिलकर अपनी उद्देश्य से अवगत कराएंगे और सहयोग की मांग करेंगे। यह भी पढ़ें- Banka News: बाल विवाह लैंगिक हिंसा ,घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न को लेकर जागरूकता अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.