Dhanbad News: युवती को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: लापता भाई का पता बताने के बदले युवती पर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकत करने का दबाव बनाने वाले आरोपी पवन कुमार महतो को केंदुआडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के पंजाबी धौड़ा का निवासी है। केंदुआ बाजार निवासी युवती का भाई 30 जुलाई से लापता था। बैंकमोड़ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद युवती ने पोस्टर जारी कर अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया था। आरोपी पवन ने फोन कर भाई के अपने कब्जे में होने का दावा किया और पता बताने के बदले युवती को वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक स्थिति में आने के लिए प्रताड़ित करने लगा। युवती की लिखित शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जोड़ापोखर से गिरफ्तार कर जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.