Dhanbad News: युवती का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के दग्धो बस्ती में एक 21 वर्षीय युवती निधि कुमारी का शव सोमवार की शाम उसके घर में फंदे से लटका मिला। बाघमारा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बताया जा रहा है कि उसके पिता हीरालाल रवानी की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या कर लग रहा है। निधि की गर्दन पर गहरे काले निशान मिले हैं। वैसे पोस्टमार्टम के बाद ही पूरा मामला सामने आ पायेगा। अभी तक परिजनों ने किसी प्रकार की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: फंदे से लटकता मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.