Dhanbad News: यशोमती श्री विद्या निकेतन में नवरात्रि उत्सव
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: झरिया के यशोमती श्री विद्या निकेतन में मंगलवार को नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के सह-सचिव विनोद शर्मा, सदस्य बृजमोहन, प्राचार्या गिताली सिन्हा, उप प्राचार्या अपर्णा बनर्जी और सभी शिक्षक मौजूद थे। उत्सव में प्ले वर्ग के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं केजी 1 से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने देवी-देवताओं के रूप में मनमोहक प्रदर्शन किया। तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आकर्षक डांडिया नृत्य पेश किया। अंत में प्राचार्या गिताली सिन्हा ने बच्चों को सभ्यता और संस्कृति की जानकारी देकर कार्यक्रम का समापन किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: दुर्गा के नौ रूपों में बच्चों ने मोहा मन यह भी पढ़ें- Bokaro News: चिन्मय विद्यालय में नवरात्रि पर विशेष प्रार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.