Dhanbad News: मोहलबनी मुक्तिधाम में मुखाग्नि विवाद को लेकर हिंसक झड़प
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: मोहलबनी मुक्तिधाम में रविवार को दाह संस्कार के दौरान मुखाग्नि शुल्क को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में सीएफआरआई फुटबॉल ग्राउंड निवासी उपेंद्र यादव, कुश कुमार और सुखदेव यादव घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से गीता व सागर को चोटें आई हैं। घायलों को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां सुखदेव यादव का हाथ टूटा पाया गया। उपेंद्र व कुश के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें धनबाद एसएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़ित उपेंद्र यादव ने बताया कि वे अपने चाचा शिवदास यादव के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे।
घटना का विवरण वहां मौजूद घाट राजा समाज के लोगों ने मुखाग्नि के एवज में 1 लाख 51 हजार रुपये की मांग की। परिजनों द्वारा 2100 रुपए देने की बात कहने पर वे नहीं माने। जब मृतक के पुत्र स्वयं मुखाग्नि देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.