Dhanbad News: मोहलबनी बिरसा पुल मार्ग की मरम्मत शुरू, लोगों में खुशी
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: सुदामडीह फायर पैच से सटे पाथरडीह हाटतल्ला-मोहलबनी बिरसा पुल की जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बीसीसीएल प्रबंधन ने यह कदम धनबाद महापौर संजीव सिंह की कड़ी चेतावनी के बाद उठाया। मंगलवार से शुरू हुआ यह कार्य देर रात करीब दो बजे तक चला। बुधवार को पेलोडर से मिट्टी और बालू डालकर सड़क का समतलीकरण किया गया। इस दौरान इजे एरिया के जीएम टी पासवान, वार्ड पार्षद बीरेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क चालू होने की संभावना से ग्रामीणों में खुशी है। हालांकि, कुछ काम शेष है, जिसे गुरुवार तक पूरा करने का भरोसा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सड़क निर्माण को लेकर वार्ड 51 के पार्षद और पूर्व पार्षद आमने-सामने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.