Dhanbad News: मोहलबनी बस्ती के कुएं से मिला लापता महिला का शव
धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: भौंरा, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी बस्ती के समीप स्थित एक कुएं से शनिवार की अहले सुबह एक महिला का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं के पानी में शव तैरता देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सुदामडीह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना के अफरोज आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका की पहचान मोहलबनी बस्ती निवासी श्यामल रवानी की पत्नी रजनी देवी (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रजनी देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह बुधवार की रात से ही घर से लापता थीं। परिजन और बस्ती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.