Dhanbad News: मोर्चा आज फूंकेगा एफसीआई अधिकारियों का पुतला
धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: मनोहरटांड़ और एसएल टू श्रेणी के लगभग 950 सरकारी आवासों को तोड़ने के आदेश के खिलाफ सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा उग्र हो गया है। मोर्चा ने इसे प्रबंधन का तुगलकी फरमान बताते हुए गुरुवार को एफसीआई अधिकारियों का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। मोर्चा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एफसीआई प्रबंधन ने मनोहरटांड के 750 और एसएल टू के 200 आवासों को जमींदोज करने के लिए ऑनलाइन निविदा निकाली है। मोर्चा के प्रवक्ता अरुण सिंह ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के विरोध में मनोहरटांड़ से जुलूस निकाला जाएगा, जो रोहड़ाबांध आंबेडकर चौक पहुंचकर पुतला दहन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.