Dhanbad News: मोबाइल झपटकर बाइक सवार अपराधी फरार
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: झरिया मेन रोड में सोमवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने पैदल चल रहे एक किशोर का मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना पोद्दारपाड़ा निवासी रोहन कुमार साव के साथ हुई, जो मेन रोड में केक लेने गया था। झरिया पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मोबाइल छिनतई के बाद किशोर के शोर मचाने पर आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना की पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद किशोर के भाई आकाश कुमार ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.