Dhanbad News: मोबाइल छीनने वाला युवक धराया, साथी फरार
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो सड़क पर लहरा मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने वीरेंद्र केसरी से मोबाइल छीन लिया। वीरेंद्र ने करीब दो किलोमीटर तक अपनी बाइक से पीछा कर गोधर 26 नंबर कोलियरी के पास एक आरोपी आकाश कुमार धारी को पकड़ लिया। उसका साथी मन्नु कुमार फरार हो गया। भागने के दौरान दोनों युवक गोधर काली मंदिर के पास बाइक फिसलने से गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। आरोपियों ने वीरेंद्र पर हमला भी किया। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर उसके पास से छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी काली बस्ती के बताए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.