Dhanbad News: मोदीडीह प्रबंधन से लोजपा लेबर सेल के प्रतिनिधियों ने की वार्ता
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: लोक जनशक्ति पार्टी लेबर सेल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर मोदीडीह कोलियरी प्रबंधन से वार्ता की। इसमें विस्थापन, जर्जर सड़क, पेयजल, पर्यावरण और स्थानीय रोजगार जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रबंधन ने मांगों पर सहमति जताते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। सेल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा कि कोल डंप पर पेलोडर लोडिंग बंद कर तुरंत मैनुअल लोडिंग शुरू की जाए, ताकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने आउटसोर्सिंग कार्य का अविलंब विस्तार करने, क्षेत्र के गांवों में बिजली-सड़क-पानी की समस्या दूर करने, सिजुआ स्टेडियम का अस्तित्व बचाने और तेतुलमुड़ी डिनोबली बस्ती के पास सड़क निर्माण कराने की मांग रखी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एजेंट संतोष चौधरी, बलराम सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.