Dhanbad News: मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा करेगा आंदोलन
धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्रीय असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक गुरुवार को वेस्ट मोदीडीह में कारू यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रिंस सिंह ने किया। मोर्चा के जिला सचिव पवन महतो ने कहा कि वेस्ट मोदीडीह कोलियरी में कई वर्षों से ट्रकों में मैन्युअल लोडिंग बंद है, जिससे मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मैन्युअल लोडिंग शुरू कराने के लिए संघर्ष करने और मांगें पूरी नहीं होने पर कतरास एरिया का घेराव-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में कतरास क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें अशोक यादव अध्यक्ष, कारू यादव कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश बाउरी व अधिक यादव उपाध्यक्ष, प्रिंस सिंह सचिव, करण बाउरी सहसचिव, चंदन कुमार कोषाध्यक्ष और राजकुमार संगठन सचिव बनाए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.