Dhanbad News: मैदान से निर्माण सामग्री हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। लक्ष्मी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास बच्चों के खेल मैदान में निर्माण सामग्री गिराए जाने के खिलाफ रविवार को स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मो. सलीम आजाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने बताया कि किसी ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के खाली मैदान पर भारी मात्रा में बालू और गिट्टी गिरा दी गई है। इससे बच्चों के खेलने की जगह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेल मैदान को जल्द खाली कराने की मांग की है। प्रदर्शन में सलीम आजाद, पप्पू सिंह, रामजी प्रसाद, मुन्ना पासवान, नरेश राम, साधन सहिस, माला शर्मा, मंगल धाढ़ी, अनिल कुमार, सतेंद्र पासवान, प्रदीप सिंह, मनोज साव और रंजीत पासवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.